रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार, तबादला सूची में तीन श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 29 मानचित्रकार (सिविल-विविध/यांत्रिकी), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
कुल 84 कर्मचारियों में सबसे अधिक तबादले सहायक ग्रेड-2 के हुए हैं। विभाग ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।












