छत्तीसगढ़

बिलासपुर पत्थरबाजी केस: मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर गिरफ्तार, 30 आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर। न्यायधानी के खपरगंज इलाके में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से फरार होकर मध्यप्रदेश पहुंच गया था और पन्ना में अपने एक दोस्त के घर छिपा हुआ था। बिलासपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी के पन्ना में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खपरगंज में विवाद बढ़ने के बाद पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा के दौरान उसकी क्या भूमिका थी और विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई। पुलिस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल रामसिंह ठाकुर के खिलाफ दर्ज मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button