छत्तीसगढ़

दिवंगत शिक्षक के पेंशन केस में लापरवाही, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड..

मुंगेली। दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में कथित गंभीर लापरवाही और शासकीय कार्य में देरी को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 6 अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मामला शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान अंजनी त्रिपाठी के पेंशन प्रकरण से जुड़ा है। उनका 25 सितंबर 2022 को सेवाकाल के दौरान निधन हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन के बाद किए गए वेतन निर्धारण की सक्षम प्राधिकारी से समय पर जांच और अनुमोदन नहीं कराया गया। बाद में अनुमोदन होने के कारण अधिक भुगतान की वसूली की स्थिति बनी।

इसके अलावा लंबित पेंशन प्रकरण के संबंध में संचालनालय लोक शिक्षण को गलत जानकारी भेजे जाने का भी उल्लेख आदेश में किया गया है।

निलंबित किए गए 6 अधिकारी-कर्मचारी

  • राघवेन्द्र कुमार सोनी — तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य
  • रघुनंदन सिंह राजपूत — प्रभारी प्राचार्य
  • मोतीराम यादव — सहायक ग्रेड-3
  • त्रिवेणी ध्रुव — सहायक ग्रेड-2
  • अशोक ध्रुव — सहायक ग्रेड-3
  • शत्रुघन कुलमित्र — पेंशन कक्ष प्रभारी एवं कनिष्ठ लेखा परीक्षक

आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में सभी का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button