छत्तीसगढ़

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफॉर्मर फटने से 3 किसानों की गई जान, बाप-बेटे भी शामिल..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफॉर्मर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे तीन किसान अचानक हुए धमाके की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना मोहतरा खंडसरा गांव के हेमबंद खार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे 62 वर्षीय ईश्वर पटेल, 50 वर्षीय राधेश्याम चंद्राकर और उनके 32 वर्षीय बेटे छन्नू चंद्राकर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और उसका गर्म तेल दूर तक फैल गया, जिसकी चपेट में तीनों किसान आ गए।

हादसे के बाद तीनों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

तीन मौतों से मोहतरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Back to top button