छत्तीसगढ़

CG- ढोंगी बाबा का काला सच: इलाज के नाम पर अनाचार, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल, हिमाचल से गिरफ्तार..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘चमत्कार’ के नाम पर धोखाधड़ी और महिला से अनाचार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60) निवासी नाशिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया और लोगों को झांसे में लेने लगा।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में “पदयात्रा” करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था।

पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर उसे “प्रसाद” दिया और अपने साथ चलने के लिए बहलाया।

आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची, जहां होटल में ठहराया गया। वहां आरोपी ने “इलाज” के नाम पर बार-बार जबरदस्ती अनाचार किए इसके बाद दिनांक 01 अप्रैल 2026 को आरोपी पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।

सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल

पीड़िता के घर लौटने के बाद आरोपी लगातार फोन कर परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की जाकर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ, प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक सूरज सिंह पाटले, नवनी रात्रे थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Back to top button