छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज, एक ही दिन में 13 डिग्री लुढ़का पारा, सामान्य से 7.5 डिग्री कम हुआ तापमान..

बिलासपुर। मौमस का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को सुबह से रिमझिम बारिश और बदली से मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गया। एक दिन पहले जहां तापमान 14 डिग्री पहुंच गया था।

रविवार को बारिश और बदली के चलते तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पर लुढक गया। दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मई के आखिरी सप्ताह और जून के पहले पखवाड़े में मौमस बेहद गर्म रहा। भीषण गर्मी में हीटवेव और लू जैसे हालात बने रहे। इस बीच दो दिन बारिश भी हुई। लेकिन, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। उल्टा, बारिश से उमस और बढ़ गई।

शनिवार को दोपहर भी लू के हालत बने रहे। हालांकि, देर शाम हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते अब बादल घिर आने से ठंडी हवा चलने लगी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बाद रविवार को सूरज की तपिश कम हो गई।

एक दिन पहले पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर था, जो रविवार को सीधे 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन का तापमान सामान्य 7.5 डिग्री कम था। सुबह से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं चली, जिसके बाद मौसम खुशनुमा बन गया।

शाम को उमस ने बढ़ाई बेचैनी

मानसून का असर अब दिखने लगा है। रविवार को मौसम में जबरदस्त बदलाव महसूस हुआ। शनिवार की रात जिले में हुई बारिश के बाद रविवार को दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। लेकिन, दोपहर में जैसे ही धूप निकला, जिसके बाद उमस बढ़ गई और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान होते रहे।

आज बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है। मानसून के दस्तक के साथ जोरदार वर्षा होगी। इधर मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा है।

मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। 17 जून को बिलासपुर सहित कई जगहों पर बारिश भी सकती है। सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है।

पांच दिनों में ऐसे बदला शहर का मौसम
तिथि अधिकतम न्यूनतम वर्षा (मिमी)
16 जून 30.8 24.8 12.5
15 जून 43 28.8 00
14 जून 37.2 29.4 00
13 जून 41.6 25 00
12 जून 43 29.8 16

प्रमुख तहसील में हुई वर्षा

तहसील वर्षा मिमी
सीपत 23.7
बोदरी 16.3
कोटा 15.2
रतनपुर 15.2
बिलासपुर 12.5

मानसून में 31 अक्टूबर तक ATR बंद

मानसून की तस्तक देने के साथ ही अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) को शनिवार से 138 दिन यानी 31 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून के दिनों में जंगल के रास्ते बारिश में खराब हो जाते हैं उनमें वाहन चलना मुश्किल होता है। 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक मानसून मानकर वन विभाग 31 अक्टूबर तक के टाइगर रिजर्व या अभयारण्य को बंद करता है।

मानसून ने अभी दस्तक नहीं दिया है लेकिन, उसके आने से सप्ताह 10 दिन पहले से ही मौसम बदलने लगा है। जंगल क्षेत्र में बारिश भी हो रही है। हालांकि, एक पिछले सप्ताह से ही बारिश होने के बाद पर्यटकों के वाहन जंगल के अंदर नहीं जा रहे हैं, जो पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं उन्हें शिवतराई से अचानकमार होते हुए छपरवा तक मुख्य मार्ग में ही घुमाया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button