छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Back to top button