बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में आशीर्वाद पैनल के सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। आशीर्वाद पैनल के इरशाद अली को अध्यक्ष पद के लिए 248 वोट मिले हैं। जबकि विजयकांत तिवारी को 58 वोट प्राप्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी निर्मल माणिक को 64 वोट से हो संतुष्ट करना पड़ा। इस तरह इरशाद अली 184 वोट से विजई हुए हैं। वही उपाध्यक्ष पद पर संजीव पांडे ने रमन किरण को लंबे मार्जिन से हराते हुए तगड़ी जीत हासिल की है। संजीव पांडे को 279 वोट मिले हैं जबकि रमन किरण को मात्र 88 मत ही प्राप्त हुए हैं। इसी तरह सचिव पद पर भी आशीर्वाद पैनल के ही दिलीप यादव को विजय मिली है।
सचिव पद के लिए दिलीप यादव को 236 वोट संदीप करिहार को 120 और शैलेंद्र पाठक को 22 वोट मिले हैं। जबकि सह सचिव पद पर दिलीप जगवानी ने जीत मिली है। दिलीप जगवानी को 237 वोट मिले जबकि राजेंद्र सिंह को 130 वोट मिले। इस तरह दिलीप जगवानी 107 वोटो से विजयी घोषित हुए। आशीर्वाद पैनल के कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक वासनिक और कार्यकारिणी पद पर गोपीनाथ डे पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।



