News

ब्रेकिंग: राजधानी में नशे के लिए महिला की सिर कुचल कर हत्या.. पत्थर बरामद, कुकुरबेड़ा के 3 नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

राजधानी में नशे के कारण एक खूनी वारदात हुई है। सरस्वती नगर इलाके में तीन युवकों ने एक महिला की सिर में पत्थर पटक कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है, कि आरोपियों ने नशे के लिए पैसा नहीं देने पर म​हिला की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर कुचल दिया और शव को आमानाका ओवर ब्रिज के नीचे फेंक कर फरार हो गए।

वहीं आज पुलिस ने तीन गिरफ्तार कर महिला की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कन्हैया देवार, विजय वर्मा और अमजद देवार ने नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने 42 वर्षीय काली बाई नायक के साथ के पैसा देने को लेकर विवाद हुआ। वहीं जब महिला ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उसकी मौत के घाट उतार दिया । पुलिस के मुताबिक जिन तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें एक आरोपी पहले भी हत्या के जुर्म में जेल जा चुका है। वहीं अब फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है।टी आई रमेश मरकाम ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है । महिला शराब पीने की आदी थी घर परिवार छोड़ कर आवारगी कर रही थी और कुकुबेड़ा इलाके में कुछ दिनों से दिखाई दे रही थी पुलिस पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर खून से रंगा बड़ा पत्थर बरामद कर लिया गया है।

Back to top button