छत्तीसगढ़

70 लाख के जेवर लेकर फरार, भरोसे का फायदा उठाकर व्यापारी को लगाया चूना..

धमतरी।  जिले में एक सराफा कारोबारी के साथ करीब 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी हेमंत सोनी ने अपने पिता के पुराने संबंधों और वर्षों के भरोसे का फायदा उठाकर व्यापारी का विश्वास जीता। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता लंबे समय तक सराफा कारोबारी की दुकान में कार्यरत थे, जिसके चलते हेमंत का दुकान में नियमित आना-जाना था।

व्यापारी जसराज जैन के अनुसार, विश्वास के कारण आरोपी को दुकान और जेवरातों तक पहुंच मिल गई थी। करीब दो महीने पहले हेमंत सोनी लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। जब व्यापारी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button