छत्तीसगढ़

ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड: व्यापारी की हत्या के बाद एक्शन मोड में पुलिस, इनाम की घोषणा..

गौरव जैन,गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के बहुचर्चित ज्वेलरी व्यापारी हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की सटीक जानकारी, फोटो या वीडियो उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

गौरतलब है कि 26 मई को कोटमी साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Back to top button