रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सोमवार को तबादला आदेश जारी करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI), एक प्रधान आरक्षक और 24 आरक्षकों का स्थानांतरण किया है।
आदेश के बाद कुल 26 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से किया गया है। इससे पहले भी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर पर तबादले किए जा चुके हैं।
तबादले की पूरी सूची जारी आदेश में देखी जा सकती है।



