News

अशोका मिलेनियम प्लाजा में हंस ट्रेवल्स के गोदाम में पुलिस का छापा..3 बोरियों में 20 और 10 रुपए के 1200 नोटों के बंडल ,16 लाख बरामद..

रायपुर/ राजधानी रायपुर में पुलिस ने अशोका मिलेनियम प्लाजा हंस ट्रेवल्स के गोदाम में छापेमारी कर पार्सल से 16 लाख रुपए कैश बरामद किया है। 3 बोरियों में 20 और 10 रुपए के 1200 नोटों के बंडल मिले हैं।

 

पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली। जहां 3 सफेद बोरियां बरामद हुईं, जिनमें भारी मात्रा में कैश भरी थी। जांच में 20 रुपए के 400 बंडल और 10 रुपए के 800 बंडल मिले। कुल जब्त राशि करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने पैसे जब्त कर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Back to top button