छत्तीसगढ़

CG Police Transfers: रायपुर ग्रामीण में 6 इंस्पेक्टरों का तबादला, नई जिम्मेदारी मिली..

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 6 इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई थाना और चौकी प्रभारियों को बदला गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रेम प्रकाश अवधिया को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण से राखी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राखी थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत को पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण भेजा गया है।

कृष्ण कुमार कुशवाहा को थाना प्रभारी खरोरा के पद से हटाकर पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। प्रदीप बिसेन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी उपरवारा बनाया गया है।

इसके अलावा विद्याभूषण भारद्वाज को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी खरोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कमलेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिलयारी बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद राखी, खरोरा, उपरवारा और सिलयारी जैसे महत्वपूर्ण थाना-चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती हो गई है। अधिकारियों को उनके नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button