News

CG Crime: नड्डा का लालच देकर 3 नाबालिगों से यौन शोषण का आरोप, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से नाबालिग बच्चियों से कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 59 वर्षीय दुकान संचालक पर तीन नाबालिगों को खाने का लालच देकर बुलाने और उनके साथ यौन अपराध करने का आरोप है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चियों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नड्डा, मुरकू और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान संचालित करता है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली बच्चियों को खाने का लालच देकर अपने घर बुलाया था।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़ित बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button