छत्तीसगढ़

पहाड़ के पास पेड़ से लटका मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में सनसनी..

डोंगरगढ़।  ग्राम अछोली स्थित सुदर्शन पहाड़ के पास एक 36 वर्षीय ऑटो चालक अमित हत्थेल का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button