रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।
जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश का नागरिक हर गुरुवार को सीएम हाउस आता है| माननीय मुख्यमंत्री जनता से मिलते हैं और जनता उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है। इन शिकायतों की प्रभावी निगरानी और निवारण के लिए जनदर्शन की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत है। जनता के लिए समय-समय पर जिलों में जनदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।



