छत्तीसगढ़

CG- कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में लगी भीषण आग.. कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक..

कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है।इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में लगे AC में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चेंबर में आग लग गई। घटना से चेंबर में रखे अहम दस्तावेज समेत कुर्सी और टेबल जलकर खाक हो गए।

 

Leave a Reply

Back to top button