रायपुर: राजधानी के उरला में रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, उरला के सिंघानिया चौक रॉयल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि दो मजदूर झुलस गए। घटना में एक की मौत हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची ओर आग बुझाने में जुटी हुई है. फैक्ट्री में रखे ऑयल में आग लगी है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।



