छत्तीसगढ़

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद..

छत्तीसगढ़ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी केमिस्ट संगठनों ने बड़ा आंदोलन किया प्रदेशभर में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और जगदलपुर समेत कई जिलों में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला।

रायपुर और बिलासपुर में सुबह से ही मेडिकल दुकानें बंद रहीं। वहीं सरगुजा में केमिस्ट संघ ने बाइक रैली निकालकर ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने अपोलो फार्मेसी के सामने नारेबाजी कर दुकान बंद कराई।

बस्तर जिले में करीब 300 और जगदलपुर शहर में 120 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहे। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए कुछ संचालकों ने ऑनलाइन नंबर जारी किए, ताकि जरूरतमंदों तक दवाएं पहुंचाई जा सकें।

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां भारी छूट देकर छोटे मेडिकल स्टोर्स के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं। इस आंदोलन को CAIT, चेंबर ऑफ कॉमर्स और कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का भी समर्थन मिला है।

Leave a Reply

Back to top button