छत्तीसगढ़

रायपुर में 2 करोड़ के जेवर गायब, कर्मचारी पर गबन का आरोप..

रायपुर। Raipur के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वेलर्स में करीब 2 करोड़ रुपए के सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने अपने ही कर्मचारी पर गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। आरोपी सूरज साहू पिछले 16 साल से दुकान में काम कर रहा था और रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी के पास थी।

बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद करते समय सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना कम पाया गया।

कारोबारी ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं।

Satish Singh ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button