बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी गौरव राय ने जिले में पदस्थ 38 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जारी सूची में 5 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं। तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विवरण शामिल है। इस फेरबदल के बाद जिले के अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें — https://pdf.ac/AhGFTcju



