रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक के बाद पार्टी ने 20 नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी में वापसी के लिए कुल 36 नेताओं ने निष्कासन रद्द करने का आवेदन दिया था। अनुशासन समिति ने इन आवेदनों पर विचार करने के बाद 20 नेताओं को राहत दी है।
वहीं, बाकी 16 नेताओं के मामलों पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इनमें अमित जोगी समेत अन्य निष्कासित नेता शामिल हैं। इन नेताओं की वापसी को लेकर पार्टी स्तर पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
September 21, 2026



