
कांकेर
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आई है. ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में 5 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। वही 7 स्कूली बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा भानूप्रतापपुर कांकेर के बीच कोरर के पास की बताई जा रही है।
बता दे आपको कि, हादसे में 7 बच्चे गम्भीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.



