
कवर्धा
एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में आज प्रेसवार्ता कर एसपी लाल उमेद ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपने साथ गंदा काम होने की बात कही थी जिसके बाद इसकी शिकायत परिजनों ने कवर्धा पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म हुआ था या फिर कहीं। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस मामले पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही हैं। पुलिस ने इस गंभीर मामले पर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेने के बाद इस पूरे प्रकरण में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। वही आज कवर्धा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित किया गया। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 5 सदस्यी टीम गठित कर इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच का आदेश दिया गया हैं। कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन की जवाबदारी और लापरवाही की भी जांच की जा रही हैं। जांच में यदि गलती मिलती हैं, तो कड़ा एक्शन लिया जायेगा।



