छत्तीसगढ़

रिमांड खत्म,आज फिर कोर्ट में पेश होंगे चैतन्य बघेल, घोटाले में और नाम सामने आने की उम्मीद..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड खत्म हो रही है। आज उन्हें रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले 5 दिनों में प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला और मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य से नए तथ्यों पर पूछताछ की है।

चैतन्य पर आरोप

ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने EOW को बयान दिया था कि, उसने और चैतन्य बघेल ने मिलकर 1000 करोड़ से ज्यादा घोटाले की रकम को हैंडल किया। यह कैश अनवर ढेबर ने दीपेन चावड़ा को पहुंचाया। यह पैसा बाद में राम गोपाल अग्रवाल को दिया गया। ईडी ने दलील दी थी कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके लिए पूछताछ जरूरी है।

ED कुछ होटल और रियल एस्टेट कारोबारियों को जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है। इससे पहले चैतन्य की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर 19 अगस्त को उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। ED ने कोर्ट में आवेदन लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी।

 

Leave a Reply

Back to top button