छत्तीसगढ़

रायपुर में 16 दिसंबर को जॉब फेयर का आयोजन, 317 से अधिक पदों पर होगी भर्ती..

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 16 दिसम्बर 24 को स्थान रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में प्रातः 11.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हास्पिटल-चिखली (दुर्ग), रूद्रा इंटरप्राईजेस, बसंत मोटर्स एवं जी.एस. ऑटोमोबाईल, रायपुर द्वारा न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए., एवं हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस. बी.ए.एम.एस. बी.डी.एस, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए. पी.जी.डी.सी.ए., उत्तीर्ण आदि के कुल 317 से अधिक पदों पर रू. 10,000/- से 50,000/- प्रतिमाह की दर पर भर्ती की जानी है। अतः जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक तथा अनुभवी आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता तथा अनुभव आदि के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Back to top button