राज्य

Bhilwara News: भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद, कार्यकर्ता रहे मौजूद

भीलवाड़ा.

प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने की कल्पना के साथ कहा है कि 2024 का चुनाव आने वाले एक हजार वर्षों के लिए मजबूत नींव रखने वाला साबित होगा। अपने जिले में भी लोकसभा चुनाव की इस प्रकार तैयारी करनी है कि भीलवाड़ा देश में सर्वाधिक मतों से जीत वाली लोकसभा सीट बन जाए। प्रदेश में लोकसभा कार्यालय खोलने में भी भीलवाड़ा प्रथम जिला रहा है, इसी प्रकार प्रदेश द्वारा निर्देशित श्री राम मंदिर दर्शनाथ कार्यक्रम अभियान, नव मतदाता अभियान, शक्ति वंदन अभियान, दीवार लेखन अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, पार्टी ज्वाइनिंग अभियान में भी जिले को प्रथम स्थान पर लाना है। हम सभी को सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनना है।

भीलवाड़ा में होगी एतिहासिक जीत
बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भीलवाड़ा को कांग्रेस मुक्त जिला बनाया है। उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भीलवाड़ा में ऐतिहासिक जीत दिलानी है। जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी ने कहा कि जिले के कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए जिला स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख, पेज समिति प्रमुखों तक सभी को मजबूत करना है। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार जिला महामंत्री भगवती प्रसाद जोशी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Back to top button