छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे लेंगे कल CG कांग्रेस की बैठक..CM बघेल, प्रभारी सैलजा, PCC चीफ समेत कई मंत्री होंगे शामिल, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा..

रायपुर:  दिल्ली में कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी। कांग्रेस की नजर 2023 के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी है।

छत्तीसगढ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें अगर छत्तीसगढ में कुल आदिवासी वोट कितना है? के बारे में बात करें तो आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल आबादी करीब 2.75 करोड़ है। जिसमें से 34 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं।आदिवासियों के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 29 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन 29 सीटों को छोड़कर कई ऐसी सीटें हैं जहां आदिवासी मतदाता हार.जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां का आदिवासी समुदाय पर फोकस रहता है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 28 आदिवासी सीटों पर जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अगर कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि आदिवासी सीटें किंग मेकर्स हैं। इस बार भी कांग्रेस का फोकस आदिवासी सीट पर है। कांग्रेस ने बूथ चलो अभियान की शुरुआत भी बस्तर से की है।

Leave a Reply

Back to top button