छत्तीसगढ़

CG- शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई.. IAS टुटेजा, एपी त्रिपाठी और अनवर ढेबर की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच..

रायपुर: ED ने छत्तीसगढ़ के ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में IAS अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल की ₹121.87 करोड़ की 119 संपत्ति अटैच की है। इसमें 14 संपत्ति IAS अनिल टूटेजा की है जिसकी क़ीमत ₹8.883 करोड़ है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है। जिसमें अनवर ढेबर का होटल Vennington Court भी शामिल है।

बता दें कि एपी त्रिपाठी अभी ईडी की रिमांड में हैं, जबकि अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. त्रिपाठी के अलावा त्रिलोक सिंह ढिल्लन भी ईडी की रिमांड में है. दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है। ED के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने अदालत में पिछली बार ये भी कहा था कि अरुणपति (एपी) त्रिपाठी ने पति धर्म भी निभाया। उन्होंने पत्नी के नाम पर कंपनी खड़ी की। इसी कंपनी ने प्रदेश में खपने वाली शराब का होलोग्राम तैयार किया। इसका भुगतान पत्नी के नाम वाली कंपनी को त्रिपाठी ने करवाया।

Back to top button