छत्तीसगढ़

CG- झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग.. 20 से 25 झोपड़ी जलकर खाक, लोगों ने भागकर बचाई जान..

भिलाई

सेक्टर-9 के बीच झुग्गी बस्ती में देर रात भीषण आग लग गई। करीब 20 से 25 झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन गरीबों के घर के अन्दर रखे घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गए। घटना देर रात करीब 2 बजे की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई थी। झोपड़ी में रहने वाला परिवार घर के सामानों को निकालने की जुगत में पूरी रात लगे रहे। देखते ही देखते आग बढ़ती गई और 25 से अधिक कच्चे घर पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीएसपी के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तब आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गनीमत थी कि कोई भी हताहत नहीं हुआ।

वहीँ, घर में रखे 3 से 4 सिलेंडर के फटने की भी बातें सामने आई है। अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु ने भी प्रभावितों से मिलकर नुकसान का जायजा ले रही है। सभी प्रभावितों को नजदीक के शासकीय स्कूल में रूकवाया गया है। शेल्टर बनाकर यहां भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Back to top button