
गरियाबंद
गरियाबंद के मैनपुर थाने में पदस्थ ने ASI शंकर लाल सिदार ने अपने थाने में ही सरकारी बैरक के वेंटिलेशन में फंदे बना कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में ASI शंकर लाल सिदार 1 नवंबर 2021 से पदस्थ रहें थे। आज सुबह जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे फाँसी पर लटकते मिले। उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे चढ़ कर थाने के रोशनदान में फंदा बनाया हुआ था और उसी में फांसी में झूल गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। शव को उतार पीएम करवाया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है।कारण का पता नहीं चल सका है.



