छत्तीसगढ़

कौन है शिवा साहू? रातों-रात बना करोड़पति, आखिर उसने करोड़ों की संपत्ति कैसे बनाई, जानें..

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के शिवा साहू को पुलिस ने 2 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी के आरोप में रायपुर के एक मॉल से गिरफ्तार किया है। सरसींवा पुलिस ने शिवा के साथ उसके साथी सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू भी पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, FIR दर्ज होते ही सभी आरोपी पिछले 3 महीने से फरार थे। पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल खेल रहे थे। सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे जल्द मामले का खुलासा होगा।

रायपुर के मैग्नेटो मॉल से पकड़ा गया शिवा साहू

फरारी के दौरान शिवा साहू बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जैसी मेट्रोसिटी में रहा। शिवा साहू मंगलवार को रायपुर पंहुचा था। साइबर टीम भी लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस को गुमराह करने वह अलग-अलग सिम बदल रहा था।

इसी बीच तेलीबांधा के पास दुकान में खरीदारी करते हुआ उसका लोकेशन मिला। इसके बाद वह मैग्नेटो मॉल चला गया, जहां से पुलिस ने उसे शाम 5.30 बजे धर दबोचा।

कौन है शिवा साहू और कैसे बना करोड़पति ?

सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सरसींवा थाना इलाके में रायकोना गांव आता है। यहां शिवा साहू नाम का युवक रहता है।जिसके पिता खेती-किसान और बढ़ई का काम करते हैं, वो महज चंद महीनों में करोड़पति बन गया। उसके पास बेशुमार दौलत आ गई। यही वजह है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रायकोना गांव और यहां रहने वाला शिवा साहू सुर्खियों में हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया।

दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। इसके पास मर्सिडीज, BMW, थार जैसी कारें हैं। शिवा और उसका परिवार गांव के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया है।

मोटे ब्याज का दिया था लालच, थाने में केस दर्ज

शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि रुपए डबल करने के नाम पर उसने ठगी की है। शिकायत करने वाले लोगों से शिवा ने वादा किया था की उन्हें वह 30 फीसदी ब्याज देगा। साथ ही रुपयों को आठ महीने में डबल कर देगा। इसी केस में पुलिस ने शिवा साहू समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

आरोप है कि भारी ब्याज देने के एवज में 4 लोगों से 2 करोड़ रुपए लिए। इस पर पुलिस ने शिवा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, लेकिन इसके बाद थाने में सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और शिवा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपने साथ ले गए थे। इस दौरान वह खुली गाड़ी में शान से पुलिस के सामने से निकल गया था। पुलिस भीड़ के सामने उस समय कुछ नहीं कर पाई। अब पुलिस ने कई शहरों में छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपी लगातार जगह बदल रहे थे।

2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सक्ती के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सौरभ अग्रवाल ने शिवा साहू और उसके साथियों के खिलाफ सरसींवा थाने में 2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि सौरभ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और तरुण सोनी ने शिवा को 2 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन शिवा उन्हें 30 फीसदी ब्याज नहीं दिया।

कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग जिलों से लोग अपनी मेहनत की कमाई का पैसा लाकर शिवा को देते थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवा महीने का 2 से 5 करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज के मुनाफे से कमाता था। इसके अलावा शिवा शेयर मार्केट में पैसे लगाकर भारी मुनाफा कमाता था। इसके साथ ही वह बिटकॉइन में भी पैसा लगाता था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शिवा समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें शिवा साहू, मिथिलेश साहू, रमेश साहू, सूर्यकांत साहू और बिंदा साहू है। बिंदा की गिरफ्तारी हो गई थी। शिवा समेत 4 लोग फरार थे।

 

 

 

Leave a Reply

Back to top button