बिलासपुर
कांग्रेस भवन निर्माण के लिए जमीन आबंटन के प्रस्ताव पर भाजपा पार्षद दल ने विरोध दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान सभापति शेख नजरूद्दीन ने भाजपा पार्षदों के हंगामे के चलते 15 मिनट के लिए सभा को स्थगित कर दिया।दुबारा सदन की कारवाई शुरू करते हुए प्रस्ताव क्रमांक 89 को बहुमत के आधार पर पास कर दिया। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी बहुमत के आधार पर कांग्रेस पार्षदों ने पास करा लिया है। भाजपा की रणनीति बहुमत के सामने धरी की धरी रह गई।
नगर निगम की सामान्य सभा आज स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में शुरू हुई। 1 घंटे के प्रश्नकाल में इस बार 12 सवालों को पूछने का मौका पार्षदों को मिला। इस दौरान ज्यादातर बुनियादी सुविधाओं से जुड़े थे। इसमें देवरी खुर्द क्षेत्र में पेयजल संकट का मुद्दा उठा। पार्षद लक्ष्मी यादव ने प्रश्न काल के दौरान उक्त मुद्दे को सदन के सामने उठाया। जिसमे महापौर रामशरण यादव ने प्रश्न को तर्क संगत बताते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था कराने की बात सदन में कही।
वार्डो में मरम्मत राशि की दोगुनी करने की घोषणा की गई। सफाई व्यवस्था में बीट को लेकर भाजपा पार्षद राजेश सिंह ने सवाल उठाया। जिसका जवाब मेयर और स्वस्थ विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला के द्वारा किया गया। इसके लिए एक प्वाइंट तय किया गया है जहां जाकर पार्षद मनीटेरिंग कर सकते है। संडे बाजार के लगने के मुद्दे पर भी सवाल उठे। जिसमे फुटकर दुकानों के लगाने के विरोध को खारिज कर दिया। इस सामान्य सभा में प्रस्ताव क्रमांक 89 ही दोनो दलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण था। पुराना बस स्टैंड स्थित जमीन को कांग्रेस भवन निर्माण के लिए आबंटन का प्रस्ताव जैसे ही सदन में आया।