रायपुर।पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत बनाने की दिशा में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी IPS संजीव शुक्ला ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनकी पहल पर कमिश्नरेट मुख्यालय, क्राइम एंड साइबर, यातायात एवं प्रोटोकॉल सहित उत्तर, मध्य और पश्चिम ज़ोन में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की शासकीय जानकारी और संपर्क नंबर आमजनों के लिए साझा किए जा रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, शिकायतों के त्वरित निराकरण को बढ़ावा देना और सुरक्षा व्यवस्था में जनता की भागीदारी मजबूत करना है। अधिकारियों के संपर्क नंबर सार्वजनिक होने से आमजन जरूरत पड़ने पर सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे।
पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि इस कदम से नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और पुलिस-जनता के बीच समन्वय की कड़ी और प्रभावी बनेगी। इस पहल को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
IPS संजीव शुक्ला की इस प को जनहित और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और पुलिस-जनता के बीच भरोसा व समन्वय और बेहतर होगा।









