रायपुर / 25 अप्रैल 2026 अगर आप टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से कोई पैकेज लेते है ,तो सावधान हो जाए पहले टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के बारे मे पता लगा ले राजधानी रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी किया गया है । टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक ने एडवांस के रूप में करीब 2.94 लाख रुपए लेकर कंपनी बंद कर दी और फरार हो गया। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नागेश कुमार के रूप में हुई है।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर निवासी पीड़ित महेश सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी नागेश, मैग्नेटो मॉल स्थित ‘प्लू वेरियंट’ नाम की ट्रैवल एजेंसी का संचालन करता था। उसने आकर्षक हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर पीड़ित से एडवांस में पैसे ले लिए। आरोपी ने देश-विदेश के टूर पैकेज का लालच दिया और यह भरोसा दिलाया कि पूरी व्यवस्था उसकी कंपनी करेगी। पीड़ित के अनुसार पैसे लेने के बाद न तो कोई ट्रिप बुक की गई और न ही किसी तरह की सेवा दी गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया। पीड़ित की शिकायत परआरोपी नागेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक के खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



