छत्तीसगढ़

भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई, भूपेंद्र चंद्राकर के घर छापेमारी..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह कुरुद क्षेत्र में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की टीम ने दबिश दी।

जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह तड़के ही मौके पर पहुंच गई और पिछले कई घंटों से दस्तावेजों की जांच के साथ पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम जमीन से जुड़े लेन-देन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

हालांकि ED की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button