दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एआई आधारित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बवाल तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले के अलग-अलग थानों और एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस के तीनों जिला संगठनों ने पहले ही 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए FIR और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।
इधर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और वीडियो प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस ने पुलिस को 28 अप्रैल शाम 5 बजे तक कार्रवाई का समय दिया है। मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और अब पुलिस जांच के साथ सियासत भी गरमा गई है।
पूर्व CM भूपेश बघेल के AI वीडियो पर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज



