छत्तीसगढ़

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली विवाद में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के चलते 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जोगी मोहल्ला की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच पंचशील नगर के पास कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कुश बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Back to top button