छत्तीसगढ़

आरंग: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला..

आरंग। छत्तीसगढ़ के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास नेशनल हाइवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक होंडा मोटरसाइकिल (CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित हाइवा (CG 04 QW 9904) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Back to top button