छत्तीसगढ़

बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर, एक साथ 9 गौवंशों की मौत..

बिलासपुर। बिलासपुर के रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को तत्काल छतौना स्थित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और गौसेवकों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Back to top button