छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर और 3 एसआई के तबादले, डीजीपी ने जारी किए आदेश..

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने निरीक्षकों (Inspector) और उप निरीक्षकों (SI) के तबादलों की सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार 7 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादला सूची में लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और अजय कुमार साहू को बलरामपुर से बिलासपुर भेजा गया है।

इसी तरह अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण तथा सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर पदस्थ किया गया है।

वहीं उप निरीक्षकों में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर और वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button