छत्तीसगढ़

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से छात्र-छात्रा की मौत..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्र और एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल (रिंग रोड) के पास हुआ, जहां कोयले से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक-युवती बिलासपुर जिले के पेंड्रा क्षेत्र के निवासी थे और कोरबा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और डायल-112 की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button