रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, जिसके बाद अधिकारियों का कुल डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
राज्य सरकार इससे पहले न्यायिक सेवा और बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ दे चुकी है। अब इस फैसले के बाद राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं, जो लंबे समय से महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग कर रहे हैं।
सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।



