रायपुर/सुशासन तिहार में जनप्रतिनिधि और अधिकारी, दोनों ही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसके तहत अचानक, बिना किसी पूर्वनिर्धारित सूचना के, हम जनता के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत भी जान रहे हैं।
सुशासन तिहार 2026 के तहत 8 जिलों का प्रवास करने के बाद यह कहा जा सकता है कि हमारी सरकार जनसेवा के जिन लक्ष्यों को लेकर चली है, वे धरातल पर नजर आ रहे हैं।



