कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस से कहा कि उसने “अति का अंत” कर दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा पोटापानी गांव में आरोपी रमाशंकर ने अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी उस व्यक्ति को भी मारने निकला, जिस पर उसे पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था, लेकिन वह नहीं मिला।
पुलिस जब आरोपी को लेकर गांव पहुंची, तब घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।



