छत्तीसगढ़

जंगल से लौट रहा था युवक, रास्ते में मौत बनकर लटका था तार..

गरियाबंद। जिले में शुक्रवार को बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। दसपुर गांव निवासी 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान दसपुर बांध के पास खंभे से टूटकर लटक रहे 11KV बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही आग की लपटें उठीं और युवक बाइक समेत जिंदा जल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसे के जिम्मेदारों की जांच की जा रही है।


Hashtags:

Leave a Reply

Back to top button