जीपीएम। जिला पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक (TI), उप निरीक्षक (SI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के स्तर पर व्यापक तबादले किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में नवीन अजाक थाना प्रारंभ किए जाने के साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
इस प्रशासनिक बदलाव को पुलिस व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



