छत्तीसगढ़

CG- 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन पर कुल 64 लाख रुपये था ईनाम..

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चलाए जा रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान से प्रेरित होकर 07 महिला कैडर सहित कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसे माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

07 महिला समेत 26 माओवादियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ है। जिन पर 64 लाख का ईनाम था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और AOB क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इनमें CYPCM-01, DVCM -01, PPCM-03,ACM- 03 और Party Member-18 रैंक हैं। आपको यह भी बता दें कि, इनमें सुकमा जिला, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओड़िशा के कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button