छत्तीसगढ़

CG हेल्थ विभाग की गंभीर लापरवाही.. फिर आंख फोड़वा कांड,9 मरीज मेकाहारा रेफर..

 रायपुर /छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण फिर एक बार आंख फोड़वा कांड का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नेत्र विभाग द्वारा आयोजित सर्जिकल शिविर में 24 अक्टूबर को 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया था, जिनमें से 9 मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैल गया। कुछ मरीजों की दृष्टि चली गई, जिसके बाद सभी को तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में संक्रमण की संभावना जताई जा रही है और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।  आपको बता दें पिछले साल 2024 में दंतेवाड़ा जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Back to top button